उज्जैन। नवरात्रि में महाराष्ट्र के पंचदशनाम जूना अखाड़ा के साधु संतों ने रामघाट पर शिप्रा में स्नान किया। इसी दौरान मनोरमा भारती ने सभी साधु संतों का स्वागत किया। श्रीमहंत उमेश भारती एवं राम भारती ने बताया कि स्नान करते समय आसपास की गंदगी देखकर साधु-संतों की आस्था को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस और ध्यान देने की बात कही है।मुख्यमंत्री के साथ ही सनातनी लोगों से भी अपील की है कि शिप्रा में गंदगी ना डालें। महाराष्ट्र के जूना अखाड़ा के साधु संत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
