उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की कॉमनवेल्थ इक्विप्ड व क्लासिक सब जूनियर, जूनियर पावरलिफ्टिंग और इक्विप्ड व क्लासिक बेंच प्रेस साउथ अफ्रीका के सन सिटी शहर में होगी।
प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी कमल नंदवाना, अरुण शर्मा, शिव प्रसाद कुरे ने बताया कि पूरे भारत से 62 सदस्यों का दल पीजे जोसेफ के नेतृत्व में रवाना हुआ। प्रदेश के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिनमें पवन प्रजापति (मुरैना), भावना शर्मा (शिवपुरी), वांशिका पाटीदार (धार), प्रांजल राठौर (जबलपुर), यशवर्धन सिंह (जबलपूर), शशांक जोशी (जबलपुर) आदि हैं। इस अवसर पर संस्था प्रमुख महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, केआर तिवारी, रमेश दवे, प्रेमसिंह यादव, प्रशांत मिश्रा, शरीफ़ खान, विस्टन लाल, अजय जायसवाल, सुशील बाजपाई, सत्नारायण वारिया, शशिकांत दुबे, देवेंद्र नाहर एवं पूरे पॉवर लिफ्टिंग परिवार ने खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक दिया।
