उज्जैन। नगर पालिक निगम के सभाग्रह मे अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह ने संजीवनी क्लीनिक के निर्माण एवं उन्नयन कार्य की जोनवार समीक्षा की। सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो संजीवनी क्लिीनिक बनकर तैयार हो गए हैं उन्हे शीघ्र ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हेंड ओवर किया जाए व जिन संजीवनी क्लीनिक का उन्नयन कार्य चल रहा उन कार्यो में प्रगति लाई जाए।
