उज्जैन। निगम की जन्म मृत्यु शाखा में नईम खां पिता छोटे खां को पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र हाथों हाथ मिला। वे दस साल से भटक रहे थे। महापौर मुकेश टटवाल ने हाथों हाथ मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर सौंपा। महापौर पूर्व निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से निगम कार्यालय छ़त्रपति शिवाजी भवन के मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में आम नागरिकों से मिले। जन्म मृत्यु शाखा में यशोदा पिता कैलाश निवासी भैरवगढ़ अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रही थी। इस पर महापौर ने तत्परता दिखाते हुए सही स्थान पर भेजा। सुधांशु शर्मा ने बताया कि बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए पहुचे थे लेकिन अस्पताल से डाटा नहीं आने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। महापौर ने अवकाश के दिन 2 अक्टूबर को ही प्रमाण पत्र बनवा दिया इसके लिए धन्यवाद। उमा बाई अपने दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही थी किंतु महापौर ने उन्हे घट्टिया तहसील कार्यालय जाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *