उज्जैन। माधव कॉलेज के एनसीसी छात्र संदीप पिता कमल गुर्जर का आर्मी में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. अल्पना उपाध्याय एवं कमान अधिकारी कर्नल जीपी. चौधरी ने कैडेट को बधाई दी। मेजर डॉ. मोहन निमोले ने बताया कि कैडेट ने महाविद्यालय में एनसीस ज्वाइन कर कठोर परिश्रम किया। संदीप गुर्जर ग्राम रतनपुर जिला शाजापुर का रहने वाला है। इस अवसर पर डॉ. केशवमणि शर्मा, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. जफ़र महमूद, डॉ. रवि मिश्र, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. नीरज सारवान, डॉ. ममता पवार, सचिन राठौर, अंकित सोलंकी सहित महाविद्यालय परिवार व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
