उज्जैन। राग झलक म्यूजिकल इवेंट में किशोर दा के गानें 13 अक्टूबर 24 को शाम 5 बजे से कालिदास अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में गाए जाएंगे। संयोजक राजेश सारड़ा बताया कि डॉ.सतिंदर कौर सलूजा एवं अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। डाइरेक्टर समीता शर्मा के निर्देशन में गानों का चयन कर प्रस्तुतियां दी जाएगी। 20 कलाकारों द्वारा गानों की झड़ी लगाइ जाएगी।
