उज्जैन। माधव सेवा न्यास द्वारा संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं को डीसीए, पीजीडीसीए के रिजल्ट व सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान लाभार्थियों से सभी न्यासी सदस्यों की चर्चा हुई। सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली बहनों ने कपड़ो का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैलाश अमलियार, राकेश कुशवाह, बलराज भट्ट, विपिन आर्य, प्रदीप अग्रवाल, लखन धनगर, योगेश जाट एवं केंद्र के सभी छात्र-छात्राए, प्रशिक्षक, सिलाई केंद्र की लाभार्थी बहनें, शिक्षिका सहित स्थानीय अभिभावक उपस्थित थे।
