उज्जैन। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर कालिदास अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में दीपा वर्रा के निर्देशन में शाम 5 बजे से लता के गाने गाएंगे। सूत्रधार महेन्द्र राय ने बताया कि 28 कलाकारों को लेकर प्रस्तुति दी जाएगी।डॉ.सतिन्दर कौर सलूजा, जितेंद्र गुप्ता, जीतू बाबा, यूएस छाबड़ा, गब्बर भाटी, विजय जायसवाल, धीरज आंजना, अजय खीमासा, संजय माली, समीर खान, मुश्ताक शाह, अनिल रेनीवाल, राहुल पंड्या, महेश कुशवाह सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करेंगे। कलाकारों द्वारा विशेष गानों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी राजेश सारड़ा ने दी।
