उज्जैन। जैन कवि संगम ने सामाजिक एकता एवं नई प्रतिभाओं को आगे लाने का अनुकरणीय काम किया है। ऐसा हर समाज को करना चाहिए। यह उद्गार मुख्य अतिथि नगर निगम की सभापति कलावती यादव ने जैन कवि संगम में व्यक्त किए। जैन कवि संगम अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने बताया कि इस स्नेह मिलन में देश के 55 से अधिक कविगण एवं साहित्यकार उपस्थित थे। उन्होंने जैन कवि संगम के उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश इकाई के सचिव राजेंद्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर नरेंद्रपाल जैन को भारत जैन गौरव सम्मान दिया गया। इस अवसर पर आस्था जैन, नीलमचंद सांखला, , हेमंत श्रीमाली, प्रदीप पांड्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सह संयोजक संगीता तल्लेरा ने बताया कराया कि सभापति कलावती यादव ने नरेंद्रपाल जैन को पगड़ी पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
