उज्जैन। माधव कॉलेज के दर्शनशास्त्र, आईक्यूएसी तथा साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़े में विशिष्ट कार्यक्रम किया गया। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश कुमार पांडेय को डॉ शोभा मिश्र ने श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया। भूगोल के प्राध्यापक डॉ रवि मिश्र को भी श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ पांडेय ने कहा कि हम सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर आनंदित हो सकते हैं। अध्यक्षता डॉ. बीएस अखंड ने की। डॉ दिनेश जोशी, डॉ. नीरज सारवान, डॉ मोहन निमोले, डॉ नीलिमा वर्मा, डॉ. भीमसेन अखंड, डॉ. अल्पना दुभाषे, डॉ ज्योति गोयल, डॉ रूबीना अरशी, डॉ. किरण बंड़ेरिया, डॉ. दीपक भारतीय आदि उपस्थितथे। आभार डॉ. अल्पना दुभाषे ने माना। संचालन डॉ जफर मेहमूद ने किया।
