उज्जैन। शहरवासियों को प्रतिदिन 30 मिनिट जल प्रदाय किया जाए। प्रतिदिन जल प्रदाय से पानी की टंकियों में पानी स्टोरेज करने वाले सप्लाई पाइप में एयर जगह नहीं बना पाएगी। यह मांग वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन गुरु तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व बीजेपी नेता मुस्तफा पीठावाला ने महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम सभापति कलावती यादव से की है। जीवन तिवारी एवं मुस्तफा पीठावाला ने कहा कि प्रतिदिन शहर में जल प्रदाय होने से शहर की जनता को दशहरा, दीपावली आदि त्यौहारो के अवसर पर नियमित पानी मिलेगा। एक दिन छोड़कर पानी मिलने से अधिकतर घरों में नागरिक अपनी ज़रूरत से ज़्यादा पानी स्टोरेज करके रख रहें है। नलों में पानी आने पर पहले का रखा हुआ पानी बहा देते है।
