उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में जिमनास्टिक अकादमी स्थापित की घोषणा की है। इस घोषणा से जिमनास्टिक जगत में हर्ष है। जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओपी शर्मा ने कहा कि निश्चित ही अकादमी स्थापित हो जाने से उज्जैन से अंर्तराष्ट्रीय प्रतिभाए तैयार हो सकेगी। एमजी सुपेकर, नवीन आर्य, आरएल वर्मा, मनोहर शर्मा, संजय जौहरी, दिलीप चौहान, राकेश खिंची, अविनाश श्रीवास, सुनील जाधव, वैभव, राजकुमार सोलंकी, पुरुषोत्तम पटेल ने डॉ. यादव की इस घोषणा का स्वागत किया। शर्मा ने बताया कि आगामी माह में डॉ. यादव के उज्जैन प्रवास पर अभिनंदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *