उज्जैन। प्रत्येक पंचायत में रोजगार सहायक व सचिव की अटेंडेंस बायोमैट्रिक से ली जाए। राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने यह मांग की है। शर्मा ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है। ऐसे में पंचायतों में रोजगार सहायक व सचिव की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज की जाए, इस नई व्यवस्था से पंचायत कार्यालयों में देरी और अनुपस्थिति पर नियंत्रण होगा।
