उज्जैन। भाजपा सदस्यता अभियान में घर घर पहुंच कर बनाए सदस्य के क्रम में अजा मोर्चा ने महापौर मुकेश टटवाल के नेतृत्व में वार्ड 24 के नागरिकों से संपर्क कर सदस्य बनाए। नागरिकों ने आगे बढ़कर भाजपा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली। नागरिकों ने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर उत्साह एवं विश्वासदिखाया।पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास, अजा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज मालवीय एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
