उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उज्जैन प्रवास हुआ। वे स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शामिल हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल नेअभिवादन करते हुए स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्माल्य से बनी सामग्री के विषय में जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। राष्ट्रपति ने लाइव प्रोसेसिंग भी देखी। किस तरह से फूलों से अगरबत्ती और हवन सामग्री निर्मित की जा रही है। इस दौरानभरत यादव , एवं नगर, आशीष पाठक मौजूद थे। महामहिम ने प्रदर्शनी को खूब सराहा।
