उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाकालेश्वर के दर्शनकरने के बाद मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। उन्होंने परिसर में कोटितीर्थ के समीप झाड़ू लगाई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी शामिल हुए। कोटितीर्थ से राष्ट्रपति ने महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन भी किए।
