उज्जैन। खंडेलवाल युवा परिवार की वार्षिक बैठक में सर्वानुमति से शुभम् सामरिया को अध्यक्ष, मयंक मामोडिया सचिव, सुमित झालानी कोषाध्यक्ष, आकाश झालानी उपाध्यक्ष, विवेक मेहरवाल सह-सचिव चुने गए। इसके पहले निवृतमान अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ने एक साल के कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी ने पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया। संचालनअमित खंडेलवाल, शिवम् सामरिया, मयंक झालानी, अधीश मेहरवाल, प्रतीक मामोडिया, संस्कार कुलवाल का मनोनयन किया। बैठक के बाद सुमित सामरिया, रितेश नाटाणी, रितेश बैवाल, आयुष गुप्ता, शुभम् झालानी, अशित राजोरिया, रतनदीप सोखिया, शुभम सोखिया ने नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान दुपट्टा एवं माला पहनाकर किया।
