उज्जैन। संभागीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उज्जैन विजेता रहा। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक एवं बालिका में उज्जैन विजेता रहा। 17 साल बालक में उज्जैन विजेता। 17 साल बालिका में उज्जैन उपविजेता रहा। 19 साल बालक और 19 साल बालिका में उज्जैन विजेता रहा। प्रतियोगिता संयोजक ऋतु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने किया। प्रतियोगिता में नीमच, मंदसौर, आगर, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम ने भाग लिया। इस अवसर पर विक्रमादित्य क्लब के अध्यक्ष दिनेश जाटवा, उपाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन चौधरी, सचिव जितेंद्र मुकाती, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल, ऋषि वर्मा व कोच और बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे। आभार योगेश बंदेवारने माना।
