उज्जैन। भारतपुरी स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय के बाहर भारतीय मजदूर संघ ने धरना दिया। इसके बाद रैली निकाली। जिला कार्यालय मंत्री संजय सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में कर्मबारी पेशन स्कीम 1995 में न्यूनतम मासिक पेशन एक हजार रुपए मिल रही है। आज की महंगाई में एक हजार रुपए पेंशन में कैसे गरीब इंसान का काम चलेगा। इस कारण न्यूनतम मासिक पेशन” के एवज में मिलनेवाली राशि का कस्तविक मूल्य आज की तिथि में अत्यंत अल्प एवं नगण्य हो चुका है। इस कारण न्यूनत्तस पैशन राशि बढना चाहिए। संगठन की तरफ से पूर्व में भी अनेक बार न्यूनतम पैशन की राशि बढ़ाने के लिए पहल की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने कहां की ज्ञापन में प्रमुख मांग है कि मासिक पेशन एक हजार रुपए से पांच हजार रुपए की जाए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह जी शेखावत, शिव चरणशर्मा, सती जी शर्मा, अब्दुल हाफिज, आनंद शिंदे, राजन जी वर्मा, लक्ष्मी नारायण रजक, बल्लू सिंह ठाकुर, तूफान जी शर्मा, उम्मीद तोमर, रजनीश सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *