उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी। राष्ट्रपति के आगमन और निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलीपेड पर पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 10.10 पर ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में सफाई मित्रों से संवाद करेंगी व प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके बाद यहां सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की जाएगी। स्वागत उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत भाषण के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत-सत्कार किया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रपति स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट देंगी। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल का उद्बोधन होगा। सुबह 11.05 पर राष्ट्रपति कार्यक्रम को
संबोधित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर जाएंगी। सुबह 11.40 पर राष्ट्रपति का महाकाल लोक के नंदी द्वार पर आगमन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जाएंगी।
नन्दी हॉल में स्वागत होगा
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत करेगी। दर्शन के
बाद स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में राष्ट्रपति मुर्मु श्रमदान करेंगी। इसके बाद शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर का फोटो सेशन होगा।
