उज्जैन। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रूपए करने की मांग को लेकर 20 को चिमनगंज मंडी से निकलेगी ट्रेक्टर रैली निकलेगी। शासन यह मांग नहीं मान रहा। किसानों के हित के लिए 20 सितंबर शुक्रवार को चिमनगंज मंडी से कांग्रेस ट्रैक्टर रैली निकालेगी।सुबह 11 बजे से शुरु होने वाली रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि मध्यप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा जारी है। इसी कड़ी में उज्जैन में ट्रेक्टर रैली में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रभारी चंदरसिंह’ सोंधियां, तराना विधायक महेश परमार, महिदपुर विधायक दिनेश जेन बोस, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, वरिष्ठ नेता गण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, एन एस यू आई, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त पार्षद, आईटी सेल, मंडलम, सैक्टर, सहित सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
