उज्जैन। संभागीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर पहले आओ पहले पाओ राउंड में प्रवेश जारी है। इस वर्ष आईटीआई में प्रवेश
लेने का अंतिम मौका हैं। ड्रेस मेकिंग, कारर्पेंटर, प्लंबर, मेसन, वेल्डर, मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट, फैशन डिजाइन, सर्वेयर, कंप्युटर, मेकाट्रॉनिक्स, फिटर आदि रोजगारोंमुखी ट्रैड में सीटें रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईटीआई में जाकर रिक्त सीटों पर प्रवेश पा सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण वॉल्वो आइशर, सहकारी दुग्ध संघ, प्रतिभा स्वराज, गजरा डिफ़रेनशियल आदि उद्योगों में करवाया जाएगा। आईटीआई उत्तीर्ण कर विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
