उज्जैन। कालिदास संस्कृत अकादमी में संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन तथा बालक-बालिकाओं में संस्कृत के वाचिक एवं व्यवहारिक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बालनाट्य महोत्सव किया गया। अकादमी के निदेशक डाॅ. गोविंद गंधे ने बताया कि कार्यक्रम का समापन श्रीपाद जोशी के विशेष सन्निधि में हुआ। बालनाट्य समारोह में पहली प्रस्तुति यथार्थ सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ने प्रकाश देशमुख के निर्देशन में महाकवि भास के ऊरुभंगम’ एवं द्वितीय प्रस्तुति केशव लीला ऐजुकेशन
एंड वेलफेयर सोसायटी ने महाकवि कालिदास के अभिज्ञानशाकुन्तलम् के चतुर्थ अंक नाटक की प्रस्तुति विकास चैहान के निर्देशन में की। ऊरुभंगम् महाभारत पर आधारित नाटक है। संचालन डाॅ. गोपाल शुक्ला ने किया एवं आभार अनिल बारोड़ ने
माना।
