उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम स्थल महाकाल लोक, महाकालेश्वर मंदिर परिसर, हेलीपेड, रूद्राक्ष होटल परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति की गरिमा अनुरूप सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रपति महाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी। इसके बाद कलेक्टर ने हेलीपेड का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर व एसपी ने रूद्राक्ष होटल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, सहायक कलेक्टर गगन मीणा, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा आदि अधिकारी उपस्थित थे।
