उज्जैन। श्री आदेश्वर चंदाप्रभु चारर्थुइ श्रीसंघ नयापुरा में पर्युषण के समापन पर रथयात्रा निकाली। साध्वी अमीत गुणा श्रीजी आदि ठाना, साध्वीश्री चारु धर्मा श्रीजी आदि ठाना के सान्निध्य में चारर्थुइ श्रीसंघ के साध्वीश्री पद्मलता श्रीजी की गुणानुवाद सभा हुई व रथयात्रा निकाली गई। श्री आदेश्वर चंदाप्रभुजी चारथुई ट्रस्ट मंडल के मीडिया प्रमुख प्रदीप दख और विकास कोठारी ने बताया कि चांदी की वेदीजी पर तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा को विराजमान किया गया। तीन बग्गी रथ स्वरूप में केसरियानाथ भगवान, यक्षराज माणिभद्र वीर, आचार्य सागरनंद सूरी को लेकर बैठे। नयापुरा के विभिन्न मार्गो से रथयात्रा निकली। सभी वरिष्ठजन रथ यात्रा में शामिल हुए। समापन चंदाप्रभु मंदिर में हुआ। साध्वीजी के प्रवचन भी हुए। नयापुरा चारथुइ श्रीसंघ उसके बाद सभी समाजजन का स्वामी वात्सल्य हुआ।
