इमली तिराहा चौड़ीकरण में स्थापित विद्युत पोल को दबाकर किया जा रहा निर्माण निगम ने हटाया
उज्जैन। नगर निगम केड़ीगेट से इमली तिराहा तक चौड़ीकरण में विद्युत पोल लगा रहा है। कुछ भवन स्वामियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक गैलरी का निर्माण कर विद्युत पोलों को निर्माण में दबाया जा रहा है। निगम की कृतिका भीमावत ने भवन अधिकारी दीपक शर्मा एवं भवन निरीक्षक मोहित मैश्राम के साथ स्थल निरीक्षण कर किये गए निर्माण को तुडवाया। साथ ही भवन स्वामी को हिदायत दी गई की भवन का निर्माण विद्युत पोल से अंदर की ओर ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *