उज्जैन। सांदीपनि आश्रम में सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर शिवजी को जल चढ़ाते हुए गणेशजी के दर्शन हुए। पुजारी पं. राहुल व्यास ने बताया कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव में सर्वेश्वर महादेव का अनुठा श्रृंगार किया गया। मावे और चंदन से श्रीगणेश बनाए। मंदिर पर विशेष साज सज्जा की गई एवं महाआरती हुई।
