उज्जैन। नगर निगम दुग्ध संघ को निगम सीमा क्षेत्र में सांची मिल्क पार्लर स्थापित करने के लिए जमीन देता है। आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार उक्त आवंटित भू-खंड पर संचालित सांची पार्लरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला पंचायत गेट कोठी रोड के सामने यूको बैंक के पास संचालित सांची पार्लर का संचालन नियम विरूद्ध किया जा रहा है। उक्त सांची पार्लर जगदीश पिता बाबुलाल जोशी को आवंटित किया गया है। उक्त पार्लर स्वयं संचालित ना करते हुए महेश पिता रामकिशन को दुकान किरायानामा संपादित कर हस्तांतरित कर दी गई हैं। निरीक्षण के दौरान अस्थाई अतिक्रमण गैंग ने पंचनामा बनाकर अतिक्रमण हटाया गया। आयुक्त आशीष पाठक ने राजस्व विभाग अन्यकर अमले को निर्देशित किया है कि समस्त सांची पार्लरों का निरीक्षण किया जाए तथा जिन भी सांची पार्लर का नियम विरूद्ध संचालन किया जा रहा है उनके आवंटन निरस्त किए जाए।
