उज्जैन। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतंय कुमार काश्यप सोमवार को सामूहिक सिद्धितप पारणा महोत्सव में सम्मिलित हुए। संत अमृतरसाजी के सान्निध्य में मंत्री श्री काश्यप ने आशीर्वाद लिया। इसके बाद तपस्वियों की सिद्धितप आराधना का समापन हुआ। समाज संघ ने एमएसएमई मंत्री काश्यप, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक पारस जैन, रवि सोलंकी का स्वागत किया। मंत्री काश्यप ने कहा कि जैन समाज संघ ने सिद्धितप पारणा महोत्सव के समापन पर ऐतिहासिक वरघोड़ा निकाला। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सभी समाजजन को उज्जैन के विकास में हरसंभव सहभागिता करने का आह्वान किया।
