उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम के सभाकक्ष में किया गया। जिसमें आयुक्त आशीष पाठक, उपायुक्त आरती खेड़ेकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य जितेंद्र कुवाल, पूजा गोयल, प्रदीप सेन मौजूद थे।
