उज्जैन। विद्यार्थी परिषद के शपथ विधि समारोह में पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि सभी पदाधिकारी नवाचार में सहयोग दें। संस्था चेयरमैन आलोक वशिष्ठ ने कहा कि सभी पदाधिकारी उन्हें जो पद मिला है उस जिम्मेदारी का निष्ठा से पालन करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गीत आसमान को एक दिन छूकर आएंगे सुनाया। चेयरमैन वशिष्ठ, प्राचार्य यामिनी पाटणकर, एडमिनिस्ट्रेटर नेहा झा, अभिषेक वशिष्ठ श्वेता हरतालकर मौजूद थी। आभार प्रतिभा रघुवंशी ने माना।
