उज्जैन। उन्हेल रोड आंजना समाज मैरिज गार्डन में आंजना समाज का रिश्ता जोड़ो अभियान) की तृतीय बैठक हुई।
बैठक में प्रदेश एवं राजस्थान के समाजजन मौजूद थे। करण सिंह पटेल ने बताया कि इस बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही की आंजना समाज के हित के लिए बनाए गए सभी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में वर्तमान समय में रिश्तों में आ रही कठिनाई संबंधित विषय को प्राथमिकता दी गई। महिलाओं की बराबर भागीदारी के बारे में भी विचार किया गया। समाज बंधुओं ने आगामी मांगलिक वर्ष के लिए नए जोड़ों के रजिस्ट्रेशन करवाए। इस संगोष्ठी मे अलग-अलग मुद्दों पर विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *