उज्जैन। चंद्र प्रभु जिनालय नमकमंडी में 127 जिन बिंब बेदीजी के नवीनीकरण के बाद विराजमान होने के पहले 8 अगस्त को याग मंडल विधान हुआ। ट्रस्ट सचिव अनिल गंगवाल ने बताया प्रतिष्ठाचार्य अंकित भैया के आचार्यत्व में विधान में सुबह घट यात्रा निकाली गई। इसके बादअभिषेक, शांति धारा व बेदी शुद्धि की क्रिया की गई। इसके बाद ध्वजा रोहण किया गया। इसके बाद याग मंडल विधान हुआ। शुक्रवार को सुबह दुर्लभमति माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश होगा। माताजी के सान्निध्य में 127 जिनबिंब को नवीन बेदी पर विराजमान कया जाएगा। माताजी के प्रवचन होंगे। समाजजनों से सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध ट्रस्ट कमेटी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *