राठौर समाज ने वीर दुर्गादास जयंती पर प्रतिभाओं, पूर्व सैनिकों व विशेष प्रतिभाओं का अभिनंदन किया
उज्जैन । राष्ट्रवीर वीर दुर्गादास राठौर जयंती पर राठौर क्षत्रिय तेली समाज ट्रस्ट ने रविवार को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह समाज धर्मशाला, कार्तिक चौक पर किया। अतिथियों द्वारा वीर दुर्गादास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी नेहर्ष राठौर, कृषि विभाग के उपसंचालक कमलेश राठौर थे । अध्यक्षता पुरुषोत्तम राठौर सामगी वाले ने की। विशेष अतिथि साहित्यकार डॉ. चिंतामण राठौर, डॉ. योगेश्वरी राठौर, मनोहर लाल राठौर, शिवनारायण राठौर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाजसेवी गोपाल राठौर ने बताया तकि समारोह में 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेमेंटो तएव नगद राशि शअ सम्मानित किया गया। गौरव पूर्व सैनिक महेश राठौर, आरएन.नागर, कृष्णकांत पंवार, पुष्पराज द्विवेदी, अशोक कुमार शर्मा एवं वैभव कश्यप का विशेष अभिनंदन किया गया। समाजहित में सराहनीय योगदान हेतु मुकेश परमार को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। ुन्होंने समाज को दो क्विंटल क्षमता का इलेक्ट्रॉनिक कांटा भेंट किया। गौरव राठौर, नागेश्वर धाम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने पर शाल-श्रीफल व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी हर्ष राठौर त अपने उद्बोधन में कहा प्रतिभा किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में विशेष रुप से मार्गदर्शक तेजकुमार राठौर, राजेन्द्र परमार, आशीष राठौर, मदनलाल राठौर, संतोष राठौर, दिलीप राठौर, दिनेश सोलंकी, नगरसभा अध्यक्ष विजय राठौर पीएचई, अर्जुन परिहार, संजय राठौर, अनिता सुरेश राठौर, पत्रकार अरुण राठौर, युवा अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, महामंत्री दीपक राठौर, महिला अध्यक्ष दुर्गा राठौर, निर्मला चौहान, अशोक राठौर, पूर्व ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण चौहान, ओमप्रकाश राठौर, रमेश राठौरआदि का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन धर्मेन्द्र मगरवा ने किया।
