कृष्णना गायन में गूंजे सुन्दर लाल मालवीय के गीत
उज्जैन। श्री कृष्ण पाथेय न्यास एवं मदे संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सुन्दर लाल मालवीय एवं साथियों द्वारा प्रस्तुति दी। 16 अगस्त शनिवार को रात 9 बजे से माँ बगलामुखी शक्तिपीठ धाम खाचरौद कृष्णना गायन में सुंदरलाल मालवीय एवं साथियों ने लोक गायन की प्रस्तुति दी । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रध्दालु मौजूद रहे। सुंदरलाल मालवीय के शानदार कृष्णना गायन से खुश होकर माँ बगलामुखी धाम खाचरौद शक्ति पीठ स्वामी कृष्णनानंद जी महाराज द्वारा नोटों की बारिश की गई, ऊपर से इन्द्रदेवता बारिश कर रहे थे। ऐसे भक्तिमय माहौल में भक्त झूम उठे। सुन्दर लाल मालवीय के साथ गायक कबीर मालवीय, रागिनी मालवीय, मास्टर वीरांश चौहान, यशस्विनी निगम रहे। वहीं मनोज घुड़ावत ने ढोलक, कमल शिवलिया -तबला, क्रिष डिगा-ऑक्टोपेड, दुर्गेश -कीबोर्ड पर संगत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *