उज्जैन। रेलवे के मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए राजेश शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय ने शिक्षा एवं खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा के मनोननयन पर पं. शैलेंद्र शर्मा, कर्मचारी नेता कमल जोशी, योगेश शर्मा, ओम प्रकाश जोशी आदि ने बधाई दी।
