उज्जैन। जोन 4 के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर ने जोन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। वार्डों में किस प्रकार सफाई व्यवस्था को लेकर कार्य किया जा रहा है, माइक्रो प्लान, कचरा वाहन, स्वीपिंग मशीन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, बारिश पूर्व नाले नालियों की सफाई इत्यादि विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, पार्षद राजेंद्र गब्बर कुवाल, पार्षद प्रतिनिधि बालकृष्ण पटेल, राजा कालरा, स्वास्थ्य अधिकारी आनंद विजय सिंह राठौड़, वर्कशॉप प्रभारी रवि राठौर, उपयंत्री श्वेता सोनी, स्वास्थ्य निरीक्षक बंटी लोट एवं वार्ड के संबंधित मेट, दरोगा उपस्थित थे।
