प्रज्ञा सागर बोले- मेड इन चाइना, पाकिस्तान व तुर्की को अलविदा कहें
उज्जैन। मुनि प्रज्ञा सागर ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र विरोधी ताकतों के बहिष्कार का संदेश दिया। आचार्य मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने तपोभूमि में कहा बेटियों को सिर्फ पढ़ाएं नहीं, उन्हें ऐसा गढ़ें कि वे कर्नल सुफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बनें। मुनि श्री ने कहा कि मेड इन चाइना, पाकिस्तान, तुर्की को कहे अलविदा। आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने देश की बेटियों को प्रेरित करने की अपील की। वही आचार्य ने अपने चातुर्मास की घोषणा करते हुए कहा है कि अगला चातुर्मास राजस्थान की सुंदर और धर्मधारा नगरी कोटा में होगा। सचिन कासलीवाल ने बताया कि वैसे तो आचार्य श्री के चातुर्मास के लिए देशभर से गुरु भक्त रोज अपने शहर, गांव के लिए श्रीफल चढ़ा रहे थे। कासलीवाल ने बताया कि कोटा से सैकड़ो भक्ति तपोभूमि पहुंचे।
