उज्जैन। नीलगंगा पेशवाई मार्ग पर बॉउंड्रीवाल रेल्वे ने बनाई। निगम ने इसे हटा दिया। उक्त मार्ग सिंहस्थ पेशवाई का होकर भारतीय ज्ञान पीठ के सामने मुख्य टर्न है। बाउंड्री वॉल के बनने से यह टर्न छोटा हो जाता। रेलवे द्वारा किए जा रहे उक्त निर्माण की सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी स्थल पर पहुंचे व लोहे के जाल को हटाते हुए खोदे गए गढ़ों का वापस भराव किया। कार्यपालन यंत्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, गैंग प्रभारी राज गोडाले एवं अतिक्रमण गैंग की उपस्थिति में यह काम किया।
