उज्जैन। संस्कार भारती महानगर का मित्र सम्मेलन हुआ। मीडिया प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि शुभारंभ, दीप प्रज्वलन एवं ध्येय गीत के साथ हुआ। सारस्वत अतिथि डॉ. गोविंद गंधे थे। अध्यक्ष श्रीपाद जोशी ने संस्कार एवं संस्कृति का रक्षण करने हेतू संस्कार मित्रों को मार्गदर्शन दिया। अध्यक्ष मालवी साहित्यकार माया बदेका ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। संचालन दुर्गाशंकर सूर्यवंशी ने किया। आभार जयंत तेलंग ने माना।
