उज्जैन। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत का पेंशनर्स एसोसिएशन ने सम्मान किया। रिटायर कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगे थी जिनको लेकर कर्मचारी काफी समय से परेशान थे। कुछ दिनों पूर्व पीएफ कार्यालय के बाहर धरना दिया गया था। इसमें कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत ने मांगे पूर्ण नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी गई थी। तब जाकर कर्मचारियों की मांगे तत्काल पूर्ण की गई थी। इस उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मान किया गया। सतीश शर्मा, सीताराम परमार, अनिल मंडलोई, आरके झा, अब्दुल हफीज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *