उज्जैन। नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग एवं महाकाल थाना पुलिस ने महाकाल मंदिर क्षेत्र के आसपास दुकानों के बाहर तक रखे सामान को जब्त किया। महाकाल मंदिर क्षेत्र पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, गैंग प्रभारी मनीष बाली ने यह कार्यवाही की। फ्रीगंज क्षेत्र में सब्जी मंडी में बंद पड़े ठेले जब्त किए। निगम अमले ने सब्जी विक्रताओं को निर्देशित किया गया है कि अपना व्यवसाय नियमों का पालन करते हुए करें।
