उज्जैन। नरेंद्र मोदी फ्रेंड्स ग्रुप ने प्रदेश प्रभारी के पद पर आशीष साहू व जिला अध्यक्ष पद पर विजय पटेल को नियुक्त किया व सम्मान किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आशीष साहू एवं जिला अध्यक्ष विजय पटेल ने खरा उतरने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद दग्दी, जिला प्रभारी कमल किशोर, विनोद जादम, रोहित वायवल, किशोर सेहरा आदि व ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।
