उज्जैन। प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल बहरीन के लिए रवाना हुए।वे 16 से 18 मई तक होने वाली फीबा वर्ल्ड बास्केटबॉल वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य बास्केटबॉल खेल में वैश्विक विकास नीतियों के सुधार एवं नए अवसर की खोज है। उज्जैन कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन की सचिव ॠतु शर्मा ने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि कुलविंदर विशेष रूप से भारत के बास्केटबॉल के हित में महत्वपूर्ण सुझाव और पहलुओं पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। प्रगति जैन, मनिषा पंवार, शैलेंद्न् टायटस, मनीष धनोरिया, विनोद पांचाल, प्रियंका संत, समीक्षा भदोरिया सहित उज्जैन कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने कुलविंदर सिंह गिल को बधाई दी।
