उज्जैन। अभा फिरोजिया ट्राफी में उडिसा विजेता रही। सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने पिता स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में रात्रिकालीन अभा फिरोजिया ट्राफी की। प्रथम सेमिफाइनल में उडिसा खेली। फाइनल मुकाबला राजवंश इन्दौर व MUCC उडिसा के बीच हुआ। सांसद अनिल फिरोजिया ने विजेता उडिसा को प्रथम पुरस्कार फिरोजिया ट्राफीके साथ 5 लाख 51 हज़ार रु. का पुरस्कार तथा उपविजेता टीम राजवंश इन्दौर को द्वितीय पुरस्कार ट्राफी तथा 2 लाख 51 हज़ार रु. दुए। शाहिद शेख को मैन ऑफ द सीरिज ट्राफी के साथ हीरो की बाइक दी। संस्था के सचिव सुदर्शन शिशुलकर ने बताया कि फिरोजिया ट्राॅफी में देशभर के विभिन्न प्रांतों की टीमों ने भाग लिया था। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव मुख्य अतिथि थे।आपने खिलाडियों का कहा कि खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने खेल बजट दोगुना कर दिया है। राज्य सरकार ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि देगी ।
