उज्जैन। यज्ञ के माध्यम से वातावरण कि विषाक्तता को मिटाया जा सकता है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से बुद्ध पूर्णिमा को वृहद स्तर पर घर-घर में गायत्री यज्ञ का अभियान चलाया गया। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के बुद्ध पूर्णिमा के वैश्विक अभियान में देश में लाखों घरों के साथ जिले में 3 हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ हुए। यज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ सैन्य-शक्ति संवर्धन के लिए विशेष मंत्र-ॐ त्वया मन्यो सरथारूजन्तो, हर्षमाणा हृषितासो मरुत्वन्। तिग्मेषवआयुधा संशिशाना उप प्रयन्तु नरो अग्निरूपाः स्वाहा॥ से भी आहूंतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *