उज्जैन। मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में व एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, सत्यनारायण चौहान, डॉ. योगेश्वरी राठौर, दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, अनिल गुप्ता, प्रकाश शर्मा, कैलाश प्रजापत, जितेंद्र कुंवाल, सुगन बाई बाघेला एवं निगम आयुक्त आशीष पाठक की उपस्थिति में हुई। महापौर कार्यालय ग्रांड होटल पर हुई बैठक में कार्यवृत्त की पृष्टि की गई। नक्षत्र होटल से पिंगलेश्वर होते हुए उंडासा तक आरसीसी फोरलेन निर्माण, महाकाल मंदिर के 5 सौ मीटर परिधि में भवन अनुज्ञा जारी करने, देवास रोड़ स्थित तरणताल स्वीमिंगपूल का पुर्ननिर्माण, प्रधानमंत्री के महाकाल लोक कार्यक्रम, सांदीपनि चौराहे से उदयन मार्ग तक सडक चौडीकरण तथा सेंट्रल लाईट व डिवाइडर निर्माण, गेल इंडिया तिराहे से मंछामन चौराहे व नीलगंगा तिराहे तक मार्ग के चौडीकरण, हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज मार्ग तक चौडीकरण, ढांचा भवन से एमआर-5 एसआर-1 मार्ग तक सडक चौडीकरण, राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग का चौडीकरण, एमआर-2 मार्ग चौडीकरण, हामूखेडी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड मार्ग चौडीकरण, टैगोर चौराहे से दो तालाब तक सडक चौडीकरण, गाडी अड्डा चौराहे से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर तक रोड चौडीकरण, देवास रोड से मयूर पार्क एवं प्रशासनिक संकुल तक मार्ग चौडीकरण, वीडी क्लाथ मार्केट, तेलीवाडा, ढाबा रोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग का चौड़ीकरण, कोयला फाटक चौराहा से लेकर छत्री चौक गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण के प्रकरणों पर चर्चा की जाकर स्वीकृति दी। कपिला गौशाला का संवर्धन व विकास होगा। संपत्तिकर शाखा में जाहिर सूचना सम्बंधित प्रकरण को स्वीकृति दी। फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित निगम स्वामित्व की पोर्च की भूमि के उपर का हवाई हक के उपयोग का अधिकार को 30 वर्ष की लीज पर दिए जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति दी। देवास गेट बस स्टैंड के पास विहार लाज को तोड़ने की स्वीकृति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक 2.0 में प्रथम 64 हितग्राहियों की डीपीआर को स्वीकृति दी। बैठक में अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, संदीप शिवा, उपायुक्त मनोज मौर्य, योगेंद्र पटेल, संजेश गुप्ता, आरती खेडेकर, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *