उज्जैन। नगर पालिक निगग ने पीएम आवास बीएलसी घटक में पहले 64 हितग्राहियों की डीपीआर शासन को भेजी है। महापौर मुकेश टटवाल ने इनका अनुमोदन किया है। हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण के लिए राशि 2.50 लाख रूपए अनुदान के रुप में मिलेंगे। शेष आवेदको से अनुरोध है कि ऑनलाईन प्रस्तुत आवेदनो का सर्वेक्षण करने के लिए दल आने के पहले सहयोग प्रदान करें। अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।
