उज्जैन। खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए मप्र की बास्केटबॉल की बालक व बालिकाओं की टीमों ने क्वालीफ़ाई किया है। उज्जैन कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन की सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि म.प्र. बालिका वर्ग की टीम की मैनेजर ज्योति शर्मा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय खिलाड़ी इशिका मंगरोले, वैष्णवी गुप्ता व सानिया प्रधान चयनित हुई है।
