उज्जैन। जल गंगा सवर्धन अभियान में भगतसिंह सेवा समिति एवं नगर निगम ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिताश्री स्व.पूनमचंद यादव की स्मृति में चक्रतीर्थ पर जल मंदिर की स्थापना की। इसका प्रदोष महापर्व पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुक्तक गोस्वामी, पं अमृतेश त्रिवेदी, पं शुभम डब्बावाला आदि उपस्थित थे।
